गुजरात का चीखली गांव


नवसारी :अगर हमारे देश के नेता चाहे तो आसानी से गांवों की तकदीर बदल सकती है। ऐसा हम इसलिए कह रहे हैं क्‍योंकि गुजरात का चीखली गांव एक साल पहले तक पानी और जरूरी सुविधाओं के लिए तरसता था, लेकिन अब वह आदर्श गांव बनने की राह पर बढ़ चला है।
महज एक साल के भीतर यहां सभी 450 घरों में पानी के नल के कनेक्शन लग गए हैं। हर घर में शौचालय भी है। सड़कों पर सीसीटीवी कैमरे लग चुके हैं। जिले का पहला रिवरफ्रंट भी तैयार हो चुका है। नवसारी जिले के इस गांव के कायापलट के पीछे यहां के  सांसद सीआर पाटिल की बड़ी भूमिका है।

पाटिल ने एक साल पहले चीखली गांव को गोद लिया था। इसके बाद यह गांव विकास की राह पर सरपट दौड़ पड़ा। पाटिल के प्रयासों से महज एक साल में इस गांव पर तीन करोड़ रुपए खर्च किए जा चुके हैं। इसके अलावा करीब ढाई करोड़ रुपए ग्राम पंचायत ने खर्च किए। नतीजा यह रहा कि जो गांव पहले खराब सड़क की वजह से आसपास से कटा रहता था। अब वह नजदीकी गांवों के साथ-साथ जिला मुख्यालय से पक्की सड़क से जोड़ा जा चुका है। सड़क के किनारों पर ब्लॉकिंग की गई है ताकि कीचड़ न हो।

ऐसे मिला गांव को नया रूप:
- 20
लाख खर्च से 450 घरों में लगाए गए नल के कनेक्शन।
- 172
शौचालय बनवाए गए 2 लाख रुपए खर्च कर।
- 10
लाख खर्च कर लगवाए गए दर्जनों सीसीटीवी कैमरे।
- 06
लाख खर्च कर किया गया पौधारोपण।
- 20
लाख खर्च किए गए स्वच्छता के लिए।
- 20
लाख खर्च कर बनाया रिवरफ्रंट।
Tags :

Vijay Mishra Arya

Popular Posts

Category






A not-for-profit which brings together technology and social organizations to improve agriculture, health , education and nutrition.





We build innovative platforms to enable rural communities to create and share videos and experiance for wider adoption of locally relevant practices





आप कितना हासिल कर सकते है इसकी कोई सीमा नहीं है | सिवाय उन सीमाओं के जो आप अपनी कल्पना पर लगाते है , और चूँकि आपकी कल्पना की कोई सीमा नहीं है -इसलिए आपके हासिल करने की भी कोई सीमा नहीं है |